प्रयागराज, मार्च 28 -- प्रयागराज। पूरामुफ्ती इलाके में एक बच्चे ने रास्ते में लघुशंका कर दी तो आरोपित ने घर पहुंचकर उसके परिजनों को पीट दिया। तहरीर के आधार पर पूरामुफ्ती थाने में रवि, विक्रम पटेल, गुड्डू, प्रदीप समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पूरामुफ्ती निवासी त्रिभुवन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह दिव्यांग है, उसके बेटे ने रास्ते में लघुशंका कर दी, इस बात से गुस्साए रवि ने 24 मार्च को अन्य आरोपियों के साथ पहुंचकर पीड़ित, उसकी पत्नी, पिता और ससुर को पीटकर घायल कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.