प्रयागराज, अक्टूबर 8 -- बहरिया के चकिया धमौर गांव में बुधवार की सुबह कम्पोजिट विद्यालय का जर्जर गेट गिरने से एक बालक की मौत हो गई। सात वर्षीय ईशू सुबह अपने पिता के साथ विद्यालय के पास गया था। स्कूल के गेट को पकड़कर खेलते समय हादसे का शिकार हो गया। पिता की आंखों के सामने ही बेटे ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। चकिया धमौर गांव निवासी मनोज पाल रोजाना की तरह बुधवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे इकलौते बेटे सात वर्षीय ईशू को साथ लेकर शौच करने गए थे। घर लौटते समय कम्पोजिट विद्यालय परिसर में लगे हैंडपंप पर मनोज पाल हाथ धोने लगे। ईशू विद्यालय के जर्जर गेट को पकड़कर खेलने लगा। इसी बीच अचानक लोहे का गेट ईशू के ऊपर गिर गया। गेट गिरते ही मनोज शोर मचाकर दौड़ पड़े। आसपास के ग्रामीणों की मदद से गेट के नीचे दबे ईशू को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.