मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। करजा थाना के कोदरिया में तीन साल के एक बच्चे के अगवा कर लेने का शोर मचा। कहा जाने लगा कि काली साड़ी पहनी एक महिला बच्चे को ले गई। इस पर बच्चे की मां करजा थाने पहुंच कर बच्चे के अपहरण की सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कोदरिया इलाके की नाकेबंदी कर दी। जनप्रतिनिधियों को भी पुलिस ने महिला को पकड़ने के लिए लगाया। खोजबीन शुरू की गई तो ढाई घंटे के बाद एक किलोमीटर दूर कथित अपहृत बच्चा चौर में रोते हुए मिला। पुलिस ने उसे बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। करजा थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि इलाके में आरोपित महिला की तलाश के लिए अभियान चलाया गया, लेकिन काली साड़ी पहने कोई महिला नहीं मिली। बच्चा चौर तक कैसे पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं हो सका। अफवाह के बाद परिजन खुद बच्चे को लाने पहुंचे स्कूल : कोदरिया गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.