पटना, दिसम्बर 18 -- बीते साल बच्चे का अपहरण कर पांच लाख रुपए की फिरौती मांगने के दूसरे आरोपित को पीरबहोर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित मनी सिंह को उसके संदलपुर स्थित घर से दबोचा। आरोपित के पास से फिरौती में इस्तेमाल किए गए मोबाइल और सिम बरामद हुए हैं। पिछले साल सब्जीबाग इलाके से एक बच्चे का अपहरण हुआ था। जिसमें बच्चे की मां से पांच लाख की फिरौती मांगी गई थी। उस समय पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया था। अपराधी घटना स्थल से फरार हो हो गए थे। अपराधी एक जिम्मी और मनी सिंह ने नाम अपहरण में आए थे। मुख्य आरोपित जिम्मी की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है। मनी फरार चल रहा था। पीरबहोर थानाध्यक्ष के अनुसार जिम्मी पर 15 से अधिक संगीन मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। मनी ने ही पीड़िता के मोबाइल पर फिरौती के लिए फोन किया था।

हिंदी हिन्दुस्...