दुमका, जनवरी 1 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। 5 वर्षीय बालक की हत्या के विरोघ में बुधवार को समाजसेवी जीतलाल राय के नेतृत्व में रामगढ़ में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च रामगढ़ पुराना एसबीआई से मुख्य चौक तक निकाला गया। समाज सेवी जीतलाल राय ने कहा की आज से 10 दिन पूर्व हार्दिक कुमार राय अपने ननिहाल से गुम हो गया था और काफी खोजबीन के बावजूद भी नहीं मिल पाया। थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया गया था। बाद में सारमी गांव के पहाड़ी के पास बच्चे का शव बरामद हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में जल्द से जल्द उद्भेदन किए जाने की मांग किया है। मौके पर जियालाल राय, नागेंद्र राय, हिसाबी राय, गोविन्द राय, सुरेंद्र प्रधान, पिंटू राय, प्रमोद राय, सदानन्द राय, सुनील हेम्ब्रम, बाबूलाल राय समेत अन्य मौजूद रहे। फोटो-31दुमका-224, कैप्सन- बुधवार को रामगढ़ में क...