जहानाबाद, दिसम्बर 15 -- घोसी, निज़ संवाददाता घोसी थाना के पुलिस डहरपुर गांव में छापेमारी कर हत्या के प्रयास के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर थाना लाया है। इस संदर्भ में एसडीपीओ घोसी टू संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर डहरपुर गांव में छापेमारी कर शिशुपाल कुमार उर्फ भलुआ को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उसके विरुध घोसी थाना में घोसी थाना कांड संख्या 112/ 25 दर्ज है जिसमें एक बच्चे के गर्दन काटने के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी और तब से होगा फरार चल रहा है। पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की शाम उसे गिरफ्तार कर थाना लाया है जहां पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...