मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- मोतीपुर (मुजफ्फरपुर), हिन्दुस्तान संवाददाता। बरुराज थाना क्षेत्र के कमालपुर बिथरौल गांव के वार्ड 13 में रविवार को नौ साल के बच्चे की हत्या कर शव को बोरा में बंद कर फेंक दिया। मो. असलम के पुत्र मो. फरमान का शव घर से सौ फीट की दूरी पर एक बंसवारी में मिला। उसका हाथ-पैर बंधा हुआ था। शरीर पर कई जगह जख्म के निशान थे। वह रविवार की सुबह करीब 10 बजे से लापता था। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच शाम में उसका शव मिला। परिजनों ने आशंका जताई है कि पहले पिटाई की गई, उसके बाद गले में रस्सी का फंदा लगाकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। वहीं, एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए हैं। डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम...