फिरोजाबाद, फरवरी 15 -- शिकोहाबाद, में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना नसीरपुर क्षेत्र में बस के पलटने से एक बालक की मौत के मामले में पीड़ित पिता ने बस के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। कृष्णा यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी ग्राम सुअरहा थाना उरुवा बाजार, तहसील- बांसगाव जिला-गोरखपुर काम के सिलसिले में दिल्ली में रहता है। वह तीन फरवरी को अपनी पत्नी, तीन माह के बेटे शुभ के साथ कश्मीरी गेट नई दिल्ली से फौजी ट्रेवल्स की बस संख्या बीआर 28 पी 4335 में अपने घर गोरखपुर के लिए सवार हुआ। बैठा। थाना नसीरपुर क्षेत्र आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे माइलस्टोन 54-55 के मध्य बस का चालक ने लापरवाही से बस चलाते हुए डिवाइडर पर चढ़ा दिया, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 3 माह के बच्चे शुभ की मौत हो गई । पुलिस ने चालक के ख...