कोडरमा, अप्रैल 14 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के गझंडी में छह वर्षीय बच्चे सौरभ कुमार(पिता अरविंद यादव) की मौत मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में मृतक बच्चे की मां ने बच्चे की सौतला दादा-दादी व अपने देवर को आरोपी बनाया है। पुलिस ने सौतेला दादा मनोज यादव, दादी व देवर पवन कुमार व छोटू कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बता दें कि उक्त बच्चे की मौत 12 अप्रैल को घर में संदेहास्पद स्थिति में हो गई थी। मृतक बच्चे के मामा ने बताया कि मृतक बच्चे के पिता अरविंद यादव बाहर ट्रक ड्राइवर का काम करते हैं। घटना के समय मृतक बच्चे की मां घर के सामने पानी लाने गई थी। वापस लौटने पर बच्चा अचानक मरणासन की स्थिति में था। कुछ देर बाद डॉक्टर को बुलाने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.