प्रयागराज, दिसम्बर 6 -- एसआरएन अस्पताल में शनिवार सुबह छह साल के बच्चे की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। डॉक्टरों पर दुर्व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बच्चे के परिजनों ने महात्मा गांधी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े ग्रामीणों को मनाने में पुलिस अफसरों को मशक्कत करनी पड़ी। लालापुर थानाक्षेत्र के अमिलिया तरहार निवासी संदीप कुमार अपनी पत्नी वंदना और दो बच्चों छह वर्षीय वंश और तीन वर्षीय शिवांश के साथ ससुराल में सिराथू के जेठिया भगवानपुर गांव में रहता था। वहीं 30 नवंबर को अपराहन तीन बजे छत पर रखे सरपत को निकालते समय वंश करंट की चपेट में आ गया। झुलसे वंश को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह लगभग पांच बजे वंश की मौत हो गई। डॉक्टरों ने इस बात क...