हाजीपुर, मार्च 20 -- महनार। संवाद सूत्र महनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर परिषद महनार के इशाकपुर में एक निजी क्लीनिक में बच्चे की मौत के बाद स्वजनों ने जमकर बवाल काटा। घटना से आक्रोशित स्वजनों ने निजी क्लीनिक के संचालक झोलाछाप डॉक्टर को पीटते हुए अपने साथ गाड़ी से जबरन उठाकर लावापुर ले गई। घटना को लेकर बताया गया कि महनार थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी राजा दास के डेढ़ वर्षीय पुत्र रियांश कुमार की मौत इलाज के दौरान झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा संचालित निजी क्लीनिक में हो गई। स्वजनों का आरोप है कि गलत दवा देने के कारण बच्चे की मौत हुई। घटना के बाद आक्रोशित स्वजनों ने क्लिनिक में जमकर बवाल काटा। इसके बाद गांव के और लोग भी जुट गए। सभी ने निजी क्लीनिक के संचालक संजीव कुमार की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद जबरन गाड़ी में बिठाकर संजीव कुमार को लावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.