संवाददाता, जनवरी 30 -- मां की ममता जब टूटती है उसके कलेजे का टुकड़ा उसके सामने दम तोड़ देता है तो चाहे इंसान हो या फिर पशु पक्षी हो सभी का दिल टूट जाता है। ऐसा ही एक मामला यूपी में कानपुर के बिठूर में मंधना बाजार के पास देखने को मिल रहा है। पांच दिनों से अन्न जल त्यागकर बंदर एक बिजली के पोल पर बैठा है। दुकानदार उमेश शुक्ला ने बताया बंदर के छोटे बच्चे को कुत्ते ने नोच कर मार डाला था। सोमवार से इस घटना के बाद बंदर बिजली के पोल पर चढ़ कर बैठ गया। इसके बाद उसे पोल से उतारने के कई प्रयास किए गए। लेकिन सभी कोशिशें बेकार जा रही हैं। बताया गया कि बंदर को उतारने के लिए दूसरे दिन केला फल डाले गए। पर फिर भी बंदर पोल से नीचे नहीं उतरा। यहां तक की लोगों ने डंडे में फल बांध कर बंदर के पास ले गए लेकिन बंदर ने मुंह मोड़ लिया। कई बंदर भी उसके पास तक गए। प...