गिरडीह, फरवरी 16 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार के मायाराम टोला के 12 वर्षीय आयुष कुमार का शव कूप में मिलने के बाद प्रशासन बच्चे की मौत का कारण पता करने के लिए रेस हो गई है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। परिजन हत्यारोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सजा देने की मांग कर रहे हैं। रविवार को खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद, प्रशिक्षु डीएसपी, टेक्निकल सेल की टीम, डॉग स्कॉट, जमुआ इंस्पेक्टर प्रदीप दास, धनवार, हीरोडीह, जमुआ, घोड़थम्भा, परसन ओपी प्रभारी घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की गहन जांच की है। कई जगह से सीसीटीवी फुटेज संग्रह किया गया है तथा मृत्यु के निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए गहन अध्ययन किया जा रहा है। इस बाबत खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि आयुष के शव मिलने के बाद गिरिडीह भेजे गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट अभी तक नहीं आ...