अररिया, जुलाई 13 -- पलासी। प्रखंड के गायत्री शक्तिपीठ सोहन्दर हाट में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा समारोह का समारोह किया गया। इसमें प्रथम दिन सैकड़ों साधकों द्वारा गायत्री महामंत्र का अखंड जप किया गया। विभिन्न संस्कार अवसर पर दस परिजनों ने गायत्री मंत्र की दीक्षा संस्कार, एक बच्चे का नामकरण संस्कार, छह व्यक्तियों का यज्ञोपवीत संस्कार नि:शुल्क कराए गया।इस कार्यक्रम का संचालन मुख्य रुप से श्री धर्मनाथ झा ने किया। वहीं राजू सिंह नाल वादक महेन्द्र पासवान, आर्गेन वादक विनेश मंडल ने माहौल को भक्ति मय बनाया। कार्यक्रम की सफलता में आयोजक गायत्री परिवार ट्रस्ट के ट्रस्टी धर्मनाथ मंडल, कुमार रणजीत, भुवनाथ मंडल, सुधाकांत झा, सोनी कुमारी, बबीता देवी,राजेन्द्र, आनन्दी यादव , प्रवीण ,दीपक, बुद्धि नाथ झा,कुन्दन,धनेश , भोला,आदि सक्रिय दिखे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...