मधुबनी, दिसम्बर 12 -- मधेपुर । मधेपुर थाने के सिकरिया गांव से 4 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर भाग रहे व्यक्ति को लोगों ने एक किलोमीटर दूर मधेपुर चूड़ी बाजार में दबोचा। धराया बच्चा चोर सहरसा जिले के बिहरा थाना के बिजलपुर गांव का निवासी रविंद्र यादव बताया गया है। वह सिकरिया गांव के मो रफीक की चार वर्षीय पुत्री निरजाला परवीण को दिनदहाड़े चुराकर लेकर भागा। इस संबंध में सिकरिया गांव के मो रफीक की पत्नी गुलशन ख़ातून ने मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने कहा है कि घर के बाहर उनकी बच्ची खेल रही थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति बच्ची को चुराकर गोदी में उठाकर लेकर भागा। इसके बाद लोगों ने उसका पीछा किया। करीब एक किलोमीटर दूर मधेपुर चूड़ी बाजार में उस बच्चा चोर को लोगों ने पकड़ा। फिर धराये व्यक्ति को मधेपुर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पूछता...