हल्द्वानी, जनवरी 31 -- ऑरम द ग्लोबल स्कूल में शनिवार को 'संहिता चैप्टर 5.0' लिटरेरी फेस्ट का रंगारंग आयोजन फोटो के साथ........... हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। ऑरम द ग्लोबल स्कूल के प्रांगण में शनिवार को 'संहिता चैप्टर 5.0' लिटरेरी फेस्ट में बच्चों के साथ अभिभावकों ने भागीदारी की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी, हिंदी और अंग्रेजी गीतों से माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान रैंप वॉक, प्रिंट एंड पेंट, नॉन-फायर कुकिंग, नृत्य, संगीत, फेस पेंटिंग, क्राउन मेकिंग, टॉड बैग मेकिंग, लाइव स्केचिं, फेस मास्क मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों की ओर से लिखी, संपादित और संकलित 'ऑरम' लघुकथा संग्रह का लोकार्पण किया गया। निदेशक मणिपुष्पक जोशी ने अभिभावकों की भागीदारी की सराहन...