मेरठ, जनवरी 5 -- पिलोना निवासी महिला को प्लॉट के विवाद में दूसरे पक्ष ने धमकी दी। कॉल कर कहा प्लॉट नहीं देने पर बच्चों और पति की हत्या कर इसी प्लॉट में दबा दी जाएगी। पुलिस से शिकायत की गई जिसके बाद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ओमकारी पत्नी राहुल निवासी पिलोना फलावदा ने बताया उन्होंने 13 जुलाई 2022 को धीरज से एक प्लॉट खरीदा था। प्लॉट पर निर्माण कार्य शुरू कराया है। 16 नवंबर को धीरज के बेटे प्रियांशु ने फोन पर धमकी दी। आरोपी पक्ष प्लॉट को वापस चाहता है। प्रियांशु ने कहा प्लॉट वापस नहीं दिया तो पति और बच्चों की हत्या कर इसी प्लॉट में दबा दी जाएगी। एक जनवरी की रात प्लॉट से निर्माण सामग्री और लोहा चोरी किया गया। 2 जनवरी को जब प्लॉट पर पहुंचे तो चोरी का पता लगा। दोबारा तहरीर दी गई, जिसके बाद फलावदा थाने में धीरज, प्रियांशु और एक अन्य पर...