गया, फरवरी 13 -- ग्रामीण चिकित्सक के गलत इलाज से आमस के हरिहरपुर गांव की अनीता देवी (32) की मौत गुरुवार की रात हो गई। पति सुवंश मांझी ने बताया कि बुधवार को गुरारू के मथुरापुर राजा बिगहा के एक ग्रामीण चिकित्सक के यहां पत्नी के बच्चेदानी का ऑपरेशन कराया था। ऑपरेशन के कुछ ही देर बाद पत्नी की स्थिति बिगड़ने लगी। पति का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान नस कट जाने से खून रुका ही नहीं। बिगड़ते हालत को देखते हुए ग्रामीण चिकित्सक ने गया रेफर कर दिया। गया ले जाने पर डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। शव लेकर घर आने के बाद इसकी सूचना आमस पुलिस को दी। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल गया भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के लिए ग्रामीण चिकित्सक ने उनसे हजारों रुपये ले लिए। पति ने इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.