आरा, मार्च 20 -- सहार। स्थानीय थाना क्षेत्र के नाढ़ी गांव से पॉक्सो एक्ट में एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित सत्यनारायण राम का पुत्र गंगा राम है। उस पर स्थानीय थाने में छह वर्ष की एक बच्ची के साथ बहला-फुसला कर छेड़खानी करने का आरोप बच्ची की दादी ने लगाया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की सत्यता की जांच करते हुए आरोपित पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। वारंटी गिरफ्तार शाहपुर। न्यायालय से निर्गत वारंटी को शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत सहित पुलिस बल ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया गिरफ्तार वारंटियों में साहोडीह गांव निवासी राम अवतार चौधरी और बहादुर चौधरी शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...