कुशीनगर, जून 13 -- कुशीनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव से आठ माह की बच्ची को उसकी मां द्वारा किसी दूसरी महिला को देते हुए ग्रामीणों ने देख लिया। परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन बच्ची को लेकर घर चले गए। बच्ची के दादा ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बच्ची की मां पर उसे बेचने की कोशिश का आरोप लगाया है। पड़री पिपरपाती निवासी रामआशीष कुशवाहा ने गुरुवार को जटहां बाजार पुलिस को तहरीर सौंपा। उन्होंने बताया कि अपने बेटे नंदू कुशवाहा की शादी वर्ष 2017 में पूजा कुशवाहा के साथ की थी। कुछ दिन तक सबकुछ ठीक ठाक चला। उसके बाद बहू और बेटे में विवाद शुरू हो गया। दोनों से दो लड़की व एक लड़का है। बहू अधिकतर अपने मायके रहती है। ज़ब घर आती है तो विवाद करती रहती है। इससे तंग आकर उसे अलग कर दिया गया। आठ जून को सुबह कंठीछपरा की एक महिला के हाथ आठ माह की सबसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.