सीतामढ़ी, सितम्बर 21 -- पुपरी। पोखरभिरा गांव में चूल्हा पर गर्म खाना का बर्तन अचानक पलटने के क्रम में चपेट में आकर डेढ़ बर्षीय बुरी तरह झुलस गई है। झुलसने के कारण गम्भीर रूप से जख्मी हो चुके छोटे पासवान की पुत्री बैष्णवी कुमारी को इलाज के लिए एसडीएच, पीएचसी पुपरी में भर्ती कराया गया। बच्ची की गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उपचार करते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार चूल्हा पर बर्तन में खिचड़ी तैयार किया गया था। किंतु चूल्हा से बर्तन नीचे रखने के क्रम में उलटकर बच्ची के ऊपर जा गिरा। जिस वजह से बच्ची गम्भीर रूप से झुलस गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.