हमीरपुर, दिसम्बर 7 -- बिवांर, संवाददाता। बच्ची से हैवानियत करने के बाद फांसी के फंदे पर झूलने वाला आरोपी गांव में इससे पूर्व भी छेड़खानी की कई घटनाएं कर चुका था। तब मामलों को आपसी पंचायत कर निपटा दिया गया था। इस बार युवक ने जिस तरीके से बच्ची के साथ हैवानियत की वो सुनकर लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। शनिवार की शाम आरोपी ने बच्ची को कार्यक्रम स्थल से बहाना बनाकर अपने घर भेजा। फिर स्वयं भी पीछे से पहुंच गया। इसके बाद आरोपी ने बच्ची को अपने ही घर में दबोच लिया। बच्ची को अपने घर के पीछे टीनशेड के ऊपर उठाकर फेंका और खुद भी टीनशेड में चढ़ गया। फिर बच्ची को लेकर घर के पीछे लगे खेतों में कूदकर एक किमी दूर तक खींचते हुए ले गया। इससे बच्ची लहूलुहान हो गई। उसका शरीर घसीटे जाने की वजह से छिल गया। जिससे जख्म हो गए और खून रिसने लगा। फिर उसके साथ आरोपी ने बच्...