वाराणसी, जून 20 -- कछवांरोड (मिर्जामुराद), संवाद। गुड़िया गांव (मिर्जामुराद) में गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे घर के सामने खेल रही पांच साल की बच्ची कुएं में गिर गई। उसे निकालने पाइप के सहारे चाचा और एक रिश्तेदार कुएं में उतरे। तीनों की मौत हो गई। आशंका है कि जहरीली गैस से तीनों की जान गई। गांव निवासी प्रमोद कुमार बिंद की मां की तेरहवीं गुरुवार को थी। रिश्तेदार, पट्टीदार और ग्रामीण जुटे थे। पड़ोसी प्रदीप बिंद की पांच साल की पुत्री माही शाम करीब 5:30 बजे खेलते समय घर के पास स्थित कुएं में जा गिरी। साथ के बच्चों ने शोर मचाया तो प्रमोद का 27 वर्षीय पुत्र ऋषिकेश बिंद और उसकी बुआ का बेटा अदलपुरा (मिर्जापुर) निवासी 30 वर्षीय रामकेश बिंद सबमर्सिबल पंप की पाइप पकड़कर कुएं में उतरे। ऋषिकेश रिश्ते में माही का चाचा था। कुछ देर बाद कुएं में हलचल खत्म हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.