बहराइच, दिसम्बर 13 -- कैसरगंज (बहराइच)। कैसरगंज थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गोड़हिया नंबर- 4 के मजरे जरूवा में शनिवार की तड़के घर के बरामदे में अपने मां के साथ सो रही एक वर्षीय बच्ची को भेड़िया उठा ले गया। भेड़िया के उठाने पर बच्ची चीखी तो मां जाग गई और शोर मचाया। परिजन बचाने को दौड़े लेकिन गन्ने के खेत में चला गयाप। भेड़िए के हमले में अब तक 10 मौतें हो चुकी हैं और दो बच्चे लापता हैं। वहीं देर शाम वन विभाग के शूटरों ने एक भेड़िए को गोली मार दी। यह भेड़िया घटनास्थल से कुछ दूरी पर था। जानकारी के अनुसार आरवी उर्फ पिंकी(01) पुत्री रामकुमार अपनी मां राम कुमारी के साथ अपने घर के बरामदे में सो रही थी। तड़के पांच बजे के आसपास अचानक एक भेड़िया आया और उसे मां के बगल से अपने जबड़े मे दबोच कर भाग निकला। शोर के साथ कोहराम मच गया। लोग लाठी डंडा लेकर भेड़...