बदायूं, फरवरी 14 -- उझानी। नगर से एक शादी समारोह के दौरान सोई हुई बच्ची को उठाकर ले जाने के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चे लापता होने के कुछ ही देर बाद सुरक्षित मिल गई थी। 10 फरवरी को नगर के रामलीला मैदान श्री कामधेनु धर्मशाला से शादी समारोह के दौरान नगर के नारायणगंज मोहल्ला निवासी विकास शर्मा की 6 वर्षीय पुत्री दीप्ति को सोते समय एक युवक उठा ले गया था। बच्ची कुछ ही समय बाद धर्मशाला के बाहर ही मिल गई थी। 12 फरवरी को धर्मशाला के बाहर सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात सोई हुई बच्ची को गोद में उठाकर भागता हुआ नजर आया तो खलबली मच गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...