देवरिया, जनवरी 9 -- खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। परिवार के साथ जा रही एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ बस में एक यात्री ने छेड़खानी कर दिया। सिवान क्षेत्र से एक पूरा परिवार बस में सवार होकर गोरखपुर चिड़ियाघर देखने के लिए जा रहा था। बस में मझौलीराज का रहने वाला एक यात्री बस में खड़ी बच्ची को अपने गोद में बैठा लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। बच्ची ने छेड़खानी करने पर शोर मचाया और अपने पिता को जानकारी दी। पिता ने यात्री पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए डायल 112 पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने खुखुन्दू में बस से यात्री को अपने हिरासत में ले लिया और उसको लेकर थाने गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...