नोएडा, जनवरी 9 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला न्यायालय ने आठ साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी को सात साल के कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माने भी लगाया। जुर्माना न देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। जुर्माने राशि का 80 प्रतिशत हिस्सा पीड़िता के पुनर्वास पर खर्च होगा। एडीजीसी क्राइम जय प्रकाश भाटी ने बताया कि जेवर क्षेत्र में चार जुलाई 2023 की सुबह आठ साल की बच्ची अपने खेत में खजूर तोड़ने गई थी। आरोपी राहुल ने उसको जबरन पकड़कर झाड़ियों में ले जाकर छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के चिल्लाने पर लोग वहां एकत्र हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गया था। घटना की सूचना मिलने पर पीड़िता के माता-पिता मौके पर पहुंचे। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। केस की सुनव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.