बस्ती, फरवरी 8 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिला अस्पताल में बच्ची के गले में फंसा सिक्का निकाला गया। सिक्का निकलने के बाद उसे राहत मिली। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के हरदी खास गांव निवासी कनीज फातिमा (13 माह) पुत्री जाहिद अली के गले में खेलते समय सिक्का फंस गया। पहले परिजनों ने उसे निकालने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। बच्ची को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। कुछ देर बाद वह दर्द से छटपटाने लगी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात ओटी टेक्निशियन आदित्य उपाध्याय ने ईएमओ डॉ. सलमान को कॉल किया। चिकित्सक ने फातिमा के गले का एक्स-रे किया, सिक्का गले में फंसा था। टीम के साथ लेरिंगो स्कोप की मदद से सिक्के को बाहर निकाला गया। कुछ देर बाद बच्ची की स्थिति सामान्य हो गई। कुछ देर फॉलोअप में रखने के बाद उसे घर भेज दिया गया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.