अलीगढ़, फरवरी 23 -- अलीगढ़। जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 13 वर्षीय बच्ची के दिल के ऑपरेशन के लिए हैंड्स फॉर हेल्प संस्था ने रक्त उपलब्ध कराया। संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि जिला जोनपुर की इस बच्ची के दिल का ऑपरेशन होना है। छह यूनिट रक्त की आवश्यकता थी। परिजन दो यूनिट की व्यवस्था ही कर सके। संस्था के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर परिजन ने मदद मांगी। संस्था के पदाधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज पहुंच कर रक्त उपलब्ध कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.