रुद्रपुर, जनवरी 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने बच्ची के अपहरण मामले में आठ साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पहचान छिपाकर हरिद्वार में ई-रिक्शा चला था। मंगलवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 28 मई 2017 को ट्रांजिट कैंप निवासी एक व्यक्ति ने अपनी आठ वर्षीय बेटी के अपहरण की तहरीर पुलिस को दी थी। आरोप था कि सुनील उर्फ अनिल नामक व्यक्ति बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस पर थाना ट्रांजिट कैंप में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी बच्ची के साथ दिखाई दिया, लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई करते हुए 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। लंबे समय से फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम ने मैनुअल पुलिसिंग के स...