गुड़गांव, नवम्बर 24 -- गुरुग्राम। गांव उदयपुरी के निकट केएमपी एक्सप्रेसवे के किनारे झाड़ियों में मिले सात वर्षीय मासूम के कटे अंगों का सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि शरीर के अंग पर डॉक्टर को नेल-पॉलिश लगी हुई मिली। ऐसे में वह शव किसी बच्ची का था। वहीं अब तक इस मामले में पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव के अंगो को नगर निगम को सौंप दिया गया। पुलिस बच्ची की हत्या के आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 19 नंवबर को बिलासपुर थाना पुलिस को गांव उदयपुरी के पास एक सात साल के लगभग मासूल का पैर और सर मिला था, वहां से करीब सौ मीटर की दूरी पर ही झाड़ियों से कुछ बाल एक कागज में लिपटे हुए पाए गए। वहीं फारेंसिक कर्मियों ने भी जांच में यह पाया था कि बच्चे के सिर के बाल काटे ...