औरैया, दिसम्बर 15 -- औरैया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दो माह 12 दिन की बच्ची की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए एसपी आवास कालौनी के समीप स्थित लाइफ लाइन क्लिनिक को सीज कर दिया है। परिजनों द्वारा गलत दवा देने का आरोप लगाए जाने के बाद मामला तूल पकड़ गया था। रविवार की शाम बच्ची की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला था और पूरे प्रकरण की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लिनिक का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अस्पताल की कार्यप्रणाली, इलाज से जुड़े दस्तावेज और पंजीकरण से संबंधित कागजातों की पड़ताल की गई। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध पाए जाने पर क्लिनिक को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। क्लिनिक सीज होने की स...