गिरडीह, नवम्बर 4 -- पचम्बा, प्रतिनिधि। पचम्बा थाना के डंडियाडीह गांव में संदेहास्पद हालत में मृत पाई गई महजबी की मौत का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। हालांकि पुलिस लगातार इस मामले की जांच में जुटी है। ज्ञात हो कि चन्दौरी के मो इल्यास की पत्नी अपनी बेटियों के साथ डंडियाडीह के नए मकान में रहती थी। गुरुवार को वह अपनी बड़ी बेटी के साथ बगल में शादी में गई थी और कुछ देर बाद लौटी तो घर का दरवाजा बंद पाया। काफ़ी कोशिश के बाद ज़ब दरवाजा नहीं खुला तो गांव के युवक किसी तरह छत पर चढ़ा तो महजबी संदेहास्पद स्थिति में मृत पाई गई। जिसके बाद उसकी मां शव को लेकर गांव चली गई लेकिन गांव के लोगों ने गले में निशान देखकर उसकी हत्या की आशंका जताई। फिर शव को पचम्बा थाना लाया गया। जहां बच्ची कि मां शेरुन खातून के आवेदन पर अज्ञात पर हत्या का केस कर जांच की जा रही है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.