नई दिल्ली, फरवरी 5 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। एम्स के डॉक्टरों ने एक 14 माह की बच्ची की भोजन नली से एंडोस्कोपी की मदद से लोहे की स्प्रिंग निकाली। उस बच्ची ने खाने की वस्तु समझकर स्प्रिंग निगल ली थी। बच्ची के माता-पिता उसे देहरादून से इलाज के लिए एम्स लेकर आए थे। स्थानीय अस्पताल कराए गए एक्स-रे में भोजन नली के ऊपरी हिस्से में लोहे की स्प्रिंग फंसी होने की बात सामने आई थी। एम्स में पीडियाट्रिक सर्जरी के प्रोफेसर डॉ. विशेष जैन की टीम ने एंडोस्कोपी की मदद से उस स्प्रिंग को निकाल लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...