पूर्णिया, फरवरी 23 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बच्चा चोरी की घटना की पुलिस में शिकायत के बावजूद तीन दिनों में बच्चा की बरामदगी नहीं होने पर परिजनों एवं ग्रामीणों का आक्रोश पुलिस प्रशासन के खिलाफ फूट पड़ा। गुस्साए परिजनों एवं ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह तकरीबन 10:00 बजे सहरसा-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग 107 को बनमनखी के विश्वकर्मा चौक नहर के समीप जाम कर तकरीबन ढाई घंटे तक प्रदर्शन किया। सड़क जाम के कारण दोनों तरफ सैकड़ों वाहनों की कतारें लग गई। जाम के कारण मैट्रिक के परीक्षार्थियों एवं सत्संग महाधिवेशन में शामिल होने श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बच्ची के पिता बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर चार बेलगच्छी टोला निवासी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि 20 फरवरी को वार्ड नंबर चार स्थित मेरे घर में मेरी पत्नी रात्रि तकर...