हल्द्वानी, मई 28 -- हल्द्वानी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार खराब हो रहे ट्यूबवेल पानी संकट बढ़ा रहे हैं। बच्चीनगर का ट्यूबवेल खराब होने से क्षेत्र में पानी मिलना मुश्किल हो गया है। अधिकांश शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गौला नदी से होने वाली आपूर्ति नहीं पहुंचती है। ऐसे में यहां के लोगों की निर्भरता ट्यूबवेल पर रहती है। अब ट्यूबवेल खराब होने से लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक के ठीक होते ही दूसरा खराब हो रहा है। मंगलवार को बच्चीनगर का ट्यूबवेल खराब होने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पानी मिलना बंद हो गया। जल संस्थान के अवर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि ट्यूबवेल ठीक करने की कार्रवाई की जा रही है। जल्द आपूर्ति शुरू की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.