नई दिल्ली, फरवरी 4 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने राजधानी से छोटी बच्चियों के लापता होने की घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर इन मामलों की जांच करने के लिए विशेष टास्क फोर्स बनाने की मांग की है। देवेन्द्र यादव ने कहा कि इस वर्ष जनवरी के 27 दिनों में ही 807 लोग गायब हो चुके हैं, जिनमें अधिकतर बच्चे, छोटी लड़कियां और महिलाएं शामिल हैं। यह बहुत ही संवेदनशील विषय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...