बुलंदशहर, सितम्बर 6 -- जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बने बच्चा वार्ड में शनिवार को सुबह सांप घुस आया। जिसे देखकर खलबली मच गई। मरीज और तीमारदारों ने स्टाफ को बुलाया। मरीजों का कहना है कि इससे पहले भी सांप घुसा था। जिससे मरीजों और तीमारदारों में भय का माहौल है। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बच्चा बार्ड बना हुआ है। जहां मरीज भर्ती हैं और उनके साथ कुछ तीमारदार बैठे हुए थे। इस दौरान तीमारदार महिला रुखसाना की नजर बेड के नीचे गई तो करीब दो फिट लंबा सांप चल रहा था। सांप को देख शोर मचा तो खलबली मच गई। जिसके बाद सांप दरवाजे के नीचे से निकल गया। शोर सुनने के बाद कर्मचारी वहां पहुंचे। कर्मचारियों ने बताया कि पिछले करीब 15 दिनों से यह सांप घूम रहा है। एक सप्ताह पहले भी इमरजेंसी वार्ड में सांप घुस आया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.