लखनऊ, जनवरी 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता हेलमेट पहनने की आदत वाहन चालकों को डालनी चाहिए। हेलमेट लुक्स के लिए नहीं बल्कि जीवन रक्षा के लिए हैं। अभिभावकों की भी सड़क सुरक्षा में बड़ी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। बच्चा अगर बिना हेलमेट अथवा ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने की जिद करता है तो उसे रोकना अभिभावकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने बुधवार को ये नसीहतें सड़क सुरक्षा में स्काउट-गाइड की भूमिका विषय पर वाहन परीक्षण एवं प्रमाणीकरण केन्द्र लखनऊ में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। परिवहन आयुक्त ने सड़क सुरक्षा अभियान को पारिवारिक क्रांति और जनांदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि सड़क सुरक्षा हर घर का मुद्दा है। अभिभावकों को बच्चों की जिद के आगे झुकने के बजाय उनकी सुरक्षा के लिए सख्त होना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.