गाजीपुर, दिसम्बर 12 -- मरदह। बिरनो थाना के शाहपुर निवासी आंचल कुमारी के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने शाहपुर निवासी पति वीरेंद्र राम, देवर संदीप, सास लीलावती सहित चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। विवाहिता का आरोप है कि बच्चा न होने पर उससे इन लोगों ने मारपीट, गाली गलौज की। साथ ही दहेज के लिए उत्पीड़न भी किया। विवाहिता का आरोप है कि शादी पांच साल पूर्व हुई थी। इसको लेकर पूर्व में समझौता भी हुआ। इसके बाद पुनः सभी ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे गम्भीर चोटे आयी है। पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...