हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मार्च 30 -- औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के पूर्णाडीह मांझी टोला पक्का पर रहने वाले रामाशीष रिकियासन ने पिछले कुछ सालों में अपना तंत्र मंत्र का जाल फैला लिया था। नरबलि के दो मामले का खुलासा होने के बाद रामाशीष रिकियासन के बारे में भी कई तरह की जानकारियां सामने आने लगी। घटना का उद्भेदन होने के बाद रामाशीष रिकियासन सहित घर के सभी लोग फरार हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गांव में उसका पक्का मकान है और उसके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। रामाशीष रिकियासन और उसका बेटा तंत्र मंत्र का काम मिलजुल कर करते हैं। उसके बेटे झाड़ फूंक में उसका सहयोग करते थे। वह करीब 20 सालों से अधिक समय से ओझा गुनी का काम कर रहा है। काफी संख्या में लोग उससे मिलने के लिए आते रहते थे। आस-पास के लोगों को नहीं पता था कि वह नरबलि देने का भी काम करता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.