आरा, दिसम्बर 17 -- -अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मेघरिया गांव में सोमवार की दोपहर हुई थी घटना -गला घोंटने में इस्तेमाल दुपट्टा जब्त, घर से भी साक्ष्य जुटा ले गयी फॉरेंसिक टीम अगिआंव, संवाद सूत्र। भोजपुर के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मेघरिया गांव में विवाहिता की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। इसमें विवाहिता के पति ओम गुप्ता, चचेरे ससुर और सास सहित पांच लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस की ओर से इस मामले में पति सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें महिला नीतू के चचेरे ससुर सत्येंद्र साव और चचेरी सास शोभा देवी शामिल हैं। इधर, इस मामले में पुलिस की तफ्तीश भी तेज हो गई है। इसके तहत पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मेघरिया गांव पहुंची और उसके घर से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किया गया। गला घोंटने या फांसी लग...