गिरडीह, मार्च 21 -- सरिया। गुरुवार की शाम सरिया के काली मंडा रोड स्थित पंजाबी मंदिर के नजदीक स्थानीय लोगों ने एक महिला पर बच्चा चोर का शक होने पर सरिया पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, उक्त महिला संदिग्ध अवस्था में पंजाबी मंदिर के नजदीक एक घर की गली के पास खड़ी थी। इसी बीच एक महिला अपने बच्चे के साथ गुजर रही थी जिस पर संदिग्ध महिला ने बच्चे को कुछ इशारा किया जिससे महिला को कुछ शक हुआ और उसने उसे पकड़कर हल्ला करने लगी। जिससे अगल बगल के दुकानदार व राहगीर जमा हो गए। उस महिला की पिटाई हो इससे पहले लोगों ने सरिया पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। इसके बाद पुलिस अधिकारी पुण्य उरांव पहुंचे व महिला को थाना लेते गई। पुलिस अधिकारी पुण्य उरांव ने बताया कि जांच से पता चला कि उक्त महिला विक्षिप्त है इसलिए उसे छोड़ दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.