पाकुड़, मार्च 24 -- पाकुड़। प्रतिनिधि नगर थाना क्षेत्र में एक महिला को बच्चा चोर समझकर लोगों ने उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दी। घायल महिला का ईलाज सोनाजोड़ी सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के चामरागोदाम के पास रेलवे साइडिंग के पास एक महिला की पिटाई यह कह कर लोगों ने कर दी कि वह बच्चा चोर है। 35 वर्षीय मोनिका देवी ने बताया वो बच्चा चोर नहीं है बच्चा को खेलाने के लिए पकड़ी थी। लोगों ने चोर समझ कर पीट दिया। महिला अपने आपको कभी लातेहार तो कभी ओरमांझी की बता रही है। अस्पताल कर्मी द्वारा बताया गया कि नगर थाना की महिला पुलिस द्वारा ईलाज के लिए अस्पताल में छोड़ गयी हैं। फिलहाल महिला अस्पताल में इलाजरत है। जिसे 24 घंटे बाद छोड़ा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...