हजारीबाग, फरवरी 13 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गंगादोहर गांव के ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर एक ग्रामीण को मारपीट कर बड़कागांव पुलिस के हवाले किया। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति की जांच पड़ताल करने के बाद पता चला कि वह व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है और सिरमा - छवनिया गांव का रहने वाला है। जांच के बाद पुलिस द्वारा उक्त विक्षिप्त व्यक्ति को सिरमा-छवनिया गांव उसका घर पहुंचाया गया। इस संबंध में बड़कागांव थाना प्रभारिक कृष्ण कुमार गुप्ता ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि गांव में यदि कोई अनभिज्ञ व्यक्ति दिखते हैं तो उसे पुरी तरह जांच पड़ताल कर पुलिस को सूचना दें। गांव में भीड़ के कोप का भाजन नहीं बनने दें अन्यथा बिना कारण के लोग मॉब लिचिंग में फंस सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.