बोकारो, फरवरी 14 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बच्चा चोर का अफवाह अब आम नागरिक व पुलिस के लिए आफत का सबब बनता जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार दोपहर यूपी से भिक्षाटन के लिए आए पांच साधुओं को चास थाना क्षेत्र के वंशीडीह के पास बच्चा चोर बताकर उग्र भीड़ ने जख्मी कर दिया। संयोग से स्थानीय पुलिस टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची, उग्र भीड़ को समझाबुझा कर जख्मी साधुओं को थाने ले गई। चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में जांच किया गया, पर जांच में बच्चा चोरी से संबंधित कोई भी प्रमाण नहीं मिला, घटना महज अफवाह का हिस्सा निकला। इधर शुक्रवार को ही बालीडीह थाना क्षेत्र के बिशुनपुर में एक महिला को बच्चा चोर बताकर लगभग पांच सौ महिला पुरुष की भीड़ ने घेर लिया। सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची, परंतु उन्मादी भीड़ को नियंत्रित करने में विफल रही। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.