मेरठ, मार्च 20 -- मेरठ। ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र में मदरसे वाली गली में बच्चा चोरी का आरोप लगाकर भीड़ ने तीन युवकों को बुधवार दोपहर दबोच लिया और जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लिया और थाने ले आई। ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र मदरसे वाली गली में ट्यूबवेल के पास बुधवार दोपहर तीन युवक बैठे हुए थे। वहीं पास ही स्थानीय निवासी फरमान की तीन साल की बेटी अलीमा घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इन युवकों ने बच्ची को उठाकर ले जाने का प्रयास किया था। इस दौरान बच्ची ने शोर मचा दिया और आसपास के लोग पहुंच गए। भीड़ ने तीनों युवकों को जमकर पीटा और मोबाइल से युवकों की वीडियो भी बना ली। मारपीट की सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों नशेड़ी निकले। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.