जमुई, फरवरी 24 -- बरहट। निज संवाददाता समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया है। सीडीपीओ द्वारा जारी पत्र में सेविकाओं और महिला पर्यवेक्षिकाओं को कहा गया है कि क्षेत्र में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह सक्रिय होने की सूचना मिल रही है। इसलिए हर केंद्र पर विशेष चौकसी रखें। निर्देश के अनुसार संदिग्ध व्यक्तियों पर तुरंत नजर रखें, क्योंकि गिरोह के सदस्य किसी भी वेशभूषा में हो सकते हैं। स्पष्ट रूप से कहा गया है कि किसी भी बच्चे को अकेले घर न भेजा जाए। बच्चों को केवल अभिभावक या अधिकृत परिजन को ही सौंपा जाए और इस प्रक्रिया में हस्ताक्षर लेना अनिवार्य होगा तथा सुरक्षा में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विभागीय स्तर पर निगरानी ब...