भागलपुर, फरवरी 24 -- प्रखंड के आशाटोल महवागढ़ में दो बच्चों को फुसलाते हुए भ्रमरपुर निवासी मो. शमशेर को ग्रामीणों ने देखा। लोगों को शक होने पर ग्रामीणों ने उन्हें किले में हाथ बांधकर लगभग आधे घंटे तक लाठी से पीटा। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस ने मो. शमशेर को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि पहले छानबीन की जा रही है। यदि वह बच्चा चोर साबित होता है तो कार्रवाई होगी, अन्यथा वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। भ्रमरपुर से उनकी पत्नी और रिश्तेदार खोजबीन करते हुए पहुंचे और बताया कि उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.