औरंगाबाद, फरवरी 16 -- पूछताछ में बच्चा उसका ही निकला, परिजनों को दी गई सूचना गोह, संवाद सूत्र। गोह बाजार में कुछ लोगों ने एक महिला को बच्चा चोर के संदेह में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद स्पष्ट हुआ कि महिला के साथ मौजूद छह वर्षीय बच्चा उसी का है। महिला गया जिले के आंती थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह रविवार की शाम हसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन के घर जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने उस पर बच्चा चोरी का शक जताते हुए पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट की और महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...